Kissht App क्या है ? Kissht App से लोन कैसे प्राप्त करे | Kissht App Login, Customer Care No

आज के समय में आपको लाखो एप मिल जायेगें, जिन्हे अलग-अलग कार्यो का इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है | इसमें कई ऐप ऐसे भी होते है, जो लोन की सुविधा प्रदान करते है | ऐसे ही एक और एप को जारी किया गया है, जिसे Kissht App कहते है | यह भारत का सबसे तेज क्रेडिट लोन देने वाला एप है, जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह की शॉपिंग के लिए बिना Credit Card के EMI की सुविधा देता है |

इसके साथ ही न्यूनतम ब्याज दर पर क्रेडिट (Credit) की एक रिवॉल्विंग लाइन (Revolving Line) भी प्रदान करता है | यदि आप भी इस Kissht App का लाभ प्राप्त कर लोन लेकर अपनी शॉपिंग को पूरा करना चाहते है, तो इस लेख में आपको Kissht App क्या है, Kissht App से लोन कैसे प्राप्त करे तथा Kissht App Login प्रक्रिया और Customer Care No के बारे में जानकारी दी जा रही है |

CRED App क्या है ?

Kissht App क्या है (Kissht App Kya Hai)

Kissht App भारत का सबसे तेज Online Loan देने वाला एप है | इस एप के जरिए आप किसी भी तरह का या कोई भी ऑनलाइन सामान जैसे:- फ्रिज, TV, मोबाइल, लैपटॉप को आसानी से EMI पर खरीद सकते है | Kissht App के जरिए हम जो भी लोन लेते है | वह RBI (Reserve Bank Of India) द्वारा रजिस्टर्ड NBFC के माध्यम से मिलता है | अभी तक इस Kissht App को 1 करोड़ से भी अधिक लोग डाउनलोड कर चुके है, तथा Google Play Store पर इस एप को 4.4 की रेटिंग भी मिली है, जो काफी अच्छी है | यह एप काफी समयसे लोगो को ऑनलाइन ऋण प्रदान कर रहा है |

किश्त एप से लोन लेने की पात्रता (Kissht App Loan Eligibility)

  • भारतीय नागरिक |
  • 700 या उससे अधिक सिबिल स्कोर (Cibil Score)
  • आय (Income) का साधन (Source) होना चाहिए |
  • आयु (Age) न्यूनतम 21 वर्ष हो |
  • न्यूनतम मासिक आय (Minimum Monthly Income) 12 हज़ार रूपए होनी चाहिए |

किश्त एप लोन के लिए डॉक्यूमेंट (Kissht App Loan Document)

किश्त एप लोन के प्रकार (Kissht App Loan Types)

Kissht Loan App मुख्य रूप से 3 तरह के लोन देता है |

  • ऑनलाइन शॉपिंग की खरीद पर लोन |
  • क्विक पर्सनल लोन |
  • रिवॉल्विंग लाइन ऑफ़ क्रेडिट |

किश्त एप ऑनलाइन परचेस लोन क्या है (Kissht App Online Purchase Loan)

Kissht App के Online Purchase Loan में आपको किसी भी ऑनलाइन स्टोर जैसे :- Amazon, Flipkart और Samsung जैसी वेबसाइट पर जाकर EMI पर सामान खरीदने की सुविधा मिलती है |

इस EMI के भुगतान का जो समय है, उसे 3 से 24 महीने का रखा है | इसका अर्थ यह है, कि आप लोन की EMI को 3 से 24 महीने की करवा सकते है | इस दौरान आपको जो ब्याज देना होता है, उसकी दर 14% से 24% है |

किश्त एप क्विक पर्सनल लोन (Kisht App Quick Personal Loan)

Kissht App में Quick Personal Loan वेतनभोगी या स्वरोजगार वाले व्यकित के लिए होता है | इसमें आपको 5 हज़ार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए का लोन मिल जायेगा, जिसे चुकाने के लिए आपको 3 से 15 महीने का समय दिया जाता है | क्विक पर्सनल लोन की ब्याज दर 16% से 26% होती है |

किश्त ऐप रिवॉल्विंग लाइन ऑफ क्रेडिट लोन क्या है (Kissht App Revolving Line of Credit Loan)

जैसा कि आप जान चुके है, कि Kissht App भारत से सबसे फ़ास्ट Credit Line App है | यह एक Revolving Credit Limit प्रदान करता है, जिसमे आप अपनी क्रेडिट लिमिट का उपयोग 2 या 24 महीने में कर सकते है | इसमें व्यक्ति को 30 हज़ार रूपए तक दिए जाते है, जिस पर 20 से 28% तक ब्याज लगता है |

किश्त एप लोन के फायदे (Kissht App Loan Benefits)

  • यह लोन आपको आरबीआई रजिस्टर्ड NBFC द्वारा दिया जाएगा |
  • यहाँ आपको कम ब्याज और प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा |
  • व्यक्तिगत ऋण आपको 5 मिनट में दे दिया जाता है |
  • किसी भी Credit Card की जरूरत नहीं होती है |
  • लिए गए लोन को आप काफी आसानी से Bank Transfer, Debit Card और UPI के माध्यम से चुका सकते है |

Slice Card क्या है ?

किश्त एप कैसे डाउनलोड करे (Kissht App Download)

  • आप Kissht App को Google Play Store या Official Website पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते है |
  • आप अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाए और Kissht App सर्च कर एप को डाउनलोड कर Install कर ले |
  • इसके अलावा आप ऑफिसियल वेबसाइट https://kissht.com/ पर जाए और Download App पर क्लिक कर एप डाउनलोड कर सकते है |

Kissht App से लोन कैसे प्राप्त करे (Kissht App Loan Process)

  • Kissht App से लोन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में Kissht App डाउनलोड करना होता है |
  • इसके लिए आप अपने मोबाइल के Play Store में जाए और Kissht App टाइप कर सर्च कर App को डाउनलोड करे ले |
  • एप ओपन करे और Sing up करे |
  • आप Truecaller, Mobile Number, Google और Facebook में से किसी एक चीज से साइन अप कर सकते है |
  • इसके बाद आपको अपना फर्स्ट नाम, दूसरा नाम और ईमेल आईडी डालना होता है |
  • इसके बाद Terms & Condition को पढ़ ले और Read & Accept पर क्लिक करे |
  • इसके बाद लोन राशि को दर्ज करे |
  • अब आपको अपनी बेसिक जानकारी भरनी होती है |
  • इसके बाद अपने दस्तावेजों को अपलोड कर दे |
  • अपनी खाता संख्या डालें |
  • इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए कंपनी की और से आपके पास एक कॉल आएगा |
  • इसके बाद आपके लोन को अप्रूव कर दिया जाता है, और लोन खाते आ जाएगा |

किश्त एप में लॉगिन कैसे करे (Kissht App Login)

  • यदि आप किश्त एप से लोन ले चुके है, और उसका भुगतान करना चाहते है, तो उसके लिए आपको एप में जाकर लॉगिन करना होता है |
  • इसके लिए आप सर्वप्रथम एप को ओपन करे और Pay Your EMI पर क्लिक करे |
  • आप login पेज में पहुंच जायेंगे |
  • यहाँ पर आप आपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालकर Send OTP पर क्लिक करे |
  • नंबर पर आए हुए OTP को दर्ज कर Login कर ले |
  • यदि आप चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी Login कर सकते है |

किश्त एप संपर्क सूत्र (Kissht App Customer Care No)

  • Call :-022 62820570
  • WhatsApp Number :-022 48913044
  • Email ID :- care@kissht.com

क्रेडिट स्कोर क्या होता है ?