Shine Loan App से लोन कैसे ले – Shine Loan App Review [Real OR Fake] ?

आज के समय में अगर आपके पास पैसा नहीं है, तो समझिये कुछ भी नहीं है | अपने परिवार की जिम्मेदारियों को उठाने के साथ-साथ बच्चो की उच्च शिक्षा के लिए भी पैसो की जरूरत होती है | अक्सर ही हम अपनी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसे जोड़ कर रखते है, लेकिन जरूरत ज्यादा होने के कारण जोड़े हुए पैसो से पूर्ती नहीं हो पाती है | मान लीजिए आपके पास किसी तरह की इमरजेंसी जरूरत आ जाती है | जिसका खर्च उठाने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसे नहीं होते है | ऐसे में आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से पैसे उधार मांगते होंगे, लेकिन पैसे मिल पाना काफी मुश्किल होता है | यहाँ पर हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे है, जिसके माध्यम से आप अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए लोन ले सकते है |

इसे Shine Loan App कहते है | यह एक ऐसा एप है, जो ऑनलाइन ही अपने ग्राहकों को ऋण प्रदान करता है | अगर आप भी किसी तरह की इमरजेंसी में फसे है, और आपको पैसो की जरूरत है, तो आप भी Shine Loan App से लोन ले सकते है | इस लेख में आपको Shine Loan App से लोन कैसे ले तथा Shine Loan App Review [Real OR Fake] के बारे में जानकारी दी जा रही है |

Prefr App से लोन कैसे लें

शाइन लोन ऐप रिव्यू (Shine Loan App Review)

Shine Loan App एक ऑनलाइन लोन देने वाला एप है, जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार पर्सनल लोन ले सकते है | यह एनवाई लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड का एक लोन एप है | यह एप RBI द्वारा रजिस्टर्ड है, और यह गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है, Shine Loan App को आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है | इस एप को 28 मई 2021 को लांच किया गया है, और बहुत ही कम समय में इसे 1 लाख से अधिक लोगो द्वारा डाउनलोड भी किया जा चुका है| इसके अलावा Shine Loan App को प्ले स्टोर पर 5 में से 3.7 की रेटिंग भी प्राप्त है |

शाइन लोन एप से कितना लोन मिलेगा (Shine Loan App Available Loan)

Shine Loan App अपने ग्राहकों को 2 हज़ार रूपए से लेकर 2 लाख रूपए तक लोन प्रदान करता है | इतना लोन प्राप्त कर एक आम व्यक्ति अपने जरूरी कार्यो को पूरा कर सकता है | लोन की राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है | इस राशि को आप किसी भी कार्य में खर्च कर सकते है | आप लोन राशि को अपनी जरूरत के अनुसार सेलेक्ट कर सकते है |

शाइन लोन एप से कितने दिन के लिए लोन मिलेगा (Shine Loan App Loan Tenure)

अगर आपने Shine Loan App से लोन लिया है, या लेना चाहते है, तो आपको यह जरूर मालूम होना चाहिए, कि Shine Loan App अपने ग्राहकों को 91 दिन से 730 दिनों तक के लिए लोन देता है | इसका मतलब आपको लोन राशि इस अवधि में चुकाना होता है |

शाइन लोन एप की ब्याज दर (Shine Loan App Interest Rate)

Shine Loan App अपने ग्राहकों की लोन राशि पर न्यूनतम 3% मासिक और अधिकतम 36% वार्षिक ब्याज की दर लगाती है | प्रतिदिन के हिसाब से देखा जाए तो यह रोजाना 0.098% ब्याज लगता है |

ब्याज की गणना इस तरह से कर सकते है:-

मान लीजिए आपने शाइन लोन एप से 2 हज़ार रूपए का लोन लिया है, जिस पर ब्याज दर 36% है, और लोन अवधि 91 दिन है, तो प्रोसेसिंग फीस काटने के पश्चात् आपके इस तरह से ब्याज देना होगा:-

  • ब्याज राशि =  2000 * 36% / 365 * 91 = 180 रूपए|
  • kul देय राशि = 2000 रूपए + 180 रूपए = 2180 रूपए
  • पहले माह की EMI = 726 रूपए
  • दूसरे माह की EMI = 726 रूपए
  • तीसरे माह की EMI = 726 रूपए

इस तरह से आपको लोन की राशि चुकानी होती है |

शाइन लोन एप से लोन लेने की पात्रता (Shine Loan App Loan Eligibility)

  • आवेदन भारतीय नागरिक हो |
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए |
  • आय का जरिया होना चाहिए |

PaySense App से लोन कैसे ले

शाइन लोन एप से लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज (Shine Loan App Required Documents)

शाइन लोन एप से लोन लेने के लिए आवेदन कैसे करे (Shine Loan App Online Apply For Loan)

  • Shine Loan App में लोन के लिए आवेदन करना सबसे सरल है |
  • इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करे और उसे ओपन कर ले |
  • शाइन एप ओपन करने के बाद Enter Button पर क्लिक करे और Terms And Conditions ध्यान से पढ़ने के पश्चात् Agree पर टिक कर आगे बढ़े |
  • अब रिक्वेस्ट लोन पर क्लिक करे |
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए वेरीफाई करे |
  • इसके बाद Register पर क्लिक करते ही, आप Shine Loan App में Login और रजिस्टर हो जाएंगे |
  • अब Request Loan पर क्लिक करे |
  • इसके बाद पर्सनल लोन पर जाए |
  • यहाँ पर आपको बेसिक जानकारी जैसे :- Full Name, Date Of Birth, Select Gender, Residential Address, Detailed Address, Email Address, Marriage Status, Select Highest Education को भरने के पश्चात् आय से जुड़ी जानकारी भरे |
  • इसमें आप Occupation, Company Name, Select Monthly Income, Family Monthly Income भरे |
  • इसके बाद आपको Emergency Contact भरना होता है, जिसमे आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम और नंबर लिख सकते है |
  • इन जानकारियों को भरने के बाद आपको KYC Document अपलोड करने होते है |
  • इस तरह से आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर जाता है, और लोन एप्लीकेशन वेरीफाई होने के बाद Loan Status आ जाएगा, जिसमे यह दिखाई देगा की आप कितना लोन लेने के लिए योग्य है |
  • अब Loan Request करते ही लोन का पैसा बैंक खाते में भेज दिया जाता है |

शाइन लोन एप संपर्क सूत्र (Shine Loan App Customer Care Number)

Shine Loan App से संबंधित किसी जानकारी या शिकायत के लिए आप इस एप के दफ्तर भी जा सकते है| ऑफिस का पता :- Address: 462 /, Rajan Kalan Gali, Kashmere Gate, Delhi, Delhi है, तथा खुलने का समय सुबह 9 AM से 6 PM सोमवार से शुक्रवार है | इसके अलावा आप ईमेल पर भी अपनी शिकायत भेज सकते है |

  • E-mail: support@shineloan188.com

CashFish App से लोन कैसे ले